MJPRU: फार्म जमा करने को जुटी भीड़, आज अंतिम मौका
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि शुक्रवार रात समाप्त हो गई। अब शनिवार को महाविद्यालयों में परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम दिन है। इसके अलावा बरेली कॉलेज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर के भी फार्म जमा किए जा रहे हैं। ऐसे में बरेली कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों में फार्म जमा करने को छात्रों की भीड़ जुटी है।
शुक्रवार शाम 5 बजे तक बीए, बीएससी व बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के दो लाख 10 हजार से अधिक परीक्षा फार्म भरे जा चुके थे। हालांकि अभी भी होली की छुट्टियों की वजह से काफी छात्र फार्म भरने से रह गए हैं और तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इनकी परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी, ऐसे में विश्वविद्यालय एक बार फिर से तिथि विस्तारित कर सकता है।
स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 13 फरवरी से भरे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने एक बार तिथि विस्तारित की थी। जिसके बाद 26 फरवरी से 10 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इसके तहत बीए प्रथम सेमेस्टर में 79 हजार, तृतीय सेमेस्टर में 37 हजार, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 8 हजार, तृतीय सेमेस्टर में 8 हजार, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 31 हजार और तृतीय सेमेस्टर में 23 हजार परीक्षा फार्म भरे गए हैं। छात्रों को 11 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क और भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे। महाविद्यालयों को 13 मार्च तक भरे हुए फार्म ऑनलाइन सत्यापित करने होंगे।
यह भी पढ़ें- एमईएस कॉलोनी सहकारी समिति ने नहीं दिया कार्याें का ब्यौरा, होगी जांच
