मुरादाबाद: पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों पर शुरू हुआ एसआई कैडेट का आगमन, 12 मार्च से आमद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद के तीन केंद्रों पर दरोगा प्रशिक्षण लेंगे करीब तीन हजार कैडिट, प्रशिक्षण केंद्रों पर 15 दिनों के भीतर कैडिटों को दर्ज करानी होगी आमद

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस पहली बार 8,682 महिला व पुरुष एसआई कैडेट को दरोगा का एक वर्षीय प्रशिक्षण एक साथ शुरू करने जा रही है। प्रदेश के 11 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में 13 मार्च से एसआई कैडेट का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद के तीन प्रशिक्षण केंद्रों पर शनिवार को 117 पुरुष व महिला कैडेट ने अपना आगमन दर्ज कराया। सभी की आमद रविवार से शुरू होगी।

वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के 9534 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया। एसआई के कुल पदों में से नागरिक पुलिस के 9027, प्लाटून कमांडर पीएसी में 484 व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद आरक्षित हैं। वर्ष 2021 में दारोगा भर्ती की परीक्षा संपन्न हुई।

2022 में परीक्षा परिणाम जारी हुआ। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का एक वर्षीय प्रशिक्षण 13 मार्च शुरू होने जा रहा है। पुलिस के 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर 8,682 एसआई कैडेट दरोगा का प्रशिक्षण शुरू करेंगे। प्रशिक्षण से पहले शनिवार को डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में 64 पुरुष एसआई कैडेट ने आगमन दर्ज कराया। पुलिस अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि एसआई कैडेट की आमद रविवार (12 मार्च) से दर्ज होगी।

शनिवार को 64 एसआई कैडेट पुलिस अकादमी पहुंचे। सभी का आगमन दर्ज किया गया है। 13 मार्च को पुलिस अकादमी के अधिकारी कैडेट से परिचय प्राप्त करेंगे। 14 मार्च से दारोगा का एक वर्षीय प्रशिक्षण विधिवत शुरू होगा। पीटीसी के डिप्टी एसपी रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को 47 पुरुष एसआई कैडेट ने पीटीसी में अपना आगमन दर्ज कराया। जबकि पीटीएस के डिप्टी एसपी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को कुल छह महिला एसआई कैडेट का आगमन दर्ज हुआ। रविवार से सभी की आमद दर्ज की जाएगी।

रिक्रूटों का आवंटन
प्रशिक्षण केंद्र                                        रिक्रूटों की संख्या
1-पुलिस अकादमी मुरादाबाद -               804
2- पीटीसी मुरादाबाद -                          1202
3- पीटीसी सीतापुर -                              851
4- ईपीटीसी सीतापुर -                            846
5-पीटीसी उन्नाव -                                  811
6- पीटीएस गोरखपुर -                            564
7- ईपीटीसी मिर्जापुर -                            766
8-पीटीएस जालौन -                                397
9- पीटीएस सुल्तानपुर -                          689

महिला                                                   रिक्रूट
10- पीटीएस मेरठ -                             781
11- पीटीएस मुरादाबाद-                       971

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: होली के बाद बुखार, खांसी और सांस के बढे़ मरीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही