मेरठ: ऐसा योग बनाइए कि संसद की गरिमा बनी रहे- उपराष्ट्रपति धनखड़
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में आयोजित आयुर्वेद पर्व को उपराष्टपति जगदीप धनखड़ ने संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी और गवर्नर भी मौजूद रहीं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय आयुर्वेद पर्व का शनिवार को शुभारंभ हुआ।
इसमें देशभर के 300 से ज्यादा आयुर्वेदाचार्य और 1200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनॉगरेशन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गवर्नर आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी पहुंचे।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मंच से कहा, राज्यपाल बनने से पहले मेरी बाबा रामदेव से एक दिन अचानक मुलाकात हो गई। उन्होंने मुझे गुस्से को दूर करने के लिए कुछ योग बताए थे। मैंने उनसे एक ही बात कही, आप काम तो बहुत जबरदस्त कर रहे हैं। कुछ ऐसा भी करिए कि न्यायालय के अंदर न तो दोनों पक्ष और न ही न्यायाधीश गुस्से में आएं। उन्होंने कुछ गुर बताए।
उन्होंने आगे कहा, मैंने उनसे दूसरा निवेदन किया, जो मेरी बड़ी पीड़ा है। आयुर्वेद में ऐसी औषधि बनाइए, ऐसा योग बनाइए कि हमारे संसद की गरिमा बनी रहे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे किसान पुत्र कहा। यह मेरे लिए गौरव की बात है। आज उसी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में आया हूं। गदगद हूं।
मंच पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुदेश धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी मौजूद रहे। जगदीप धनखड़ ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत में माइक ऑफ हो जाते हैं इससे बड़ा झूठ कुछ भी हो नहीं सकता है। उन्होंने इमरजेंसी के दौर को देश का काला अध्याय बताते हुए कहा कि हमें सोचना पड़ेगा की आज भारत कहां हैं। जो सोचा नहीं था। जिसकी कल्पना नहीं कि थी वो सब भारत में हो रहा है।
उन्होंने यूपी में बीते दिनों हुए इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर जो शासन व्यवस्था है वह केवल देश हित पर ही केन्द्रित है। किसी भी मुद्दे पर भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार होता है कि वह क्या बोलेगा।
पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन योजना की तारीफ करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री ने साफ सफाई करनी चालू की तो लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि पीएम ये क्या कर रहे हैं। लेकिन आज अन्य देश हमे फॉलो करते हैं। हमारा लोहा दुनिया मान चुकी है। उप राष्ट्रपति ने मेरठ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया।
उप राष्ट्रपति ने मेरठ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमने वैक्सीन पैदा की। लेकिन, लोगों के गले नहीं उतरी, 220 करोड़ डोज लगी हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के दौर में हमने देखा कि किस तरह से आयुर्वेद ने सभी के लिए मदद की। हमारा योग दुनिया भर में फैला है। योग के लिए पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है।
उपराष्ट्रपति ने कहा की मेरा मन दुखी होता है जब कोई कहता है कि भारत में क्या हो रहा है। जब योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बने तो लोग कहते थे ला एंड ऑर्डर ज्यादा दिनों तक काबू में नहीं रह पाएगा लेकिन योगी आदित्यनाथ ने इसे मेंटन करके दिखा दिया है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कोरोना के समय में आयुर्वेद का महत्व सब समझ चुके हैं। यूपी में अब अपना आयुष विश्वविद्यालय है। मैंने एक दफा आयुर्वेद के 100 छात्रों से पूछा कि आयुर्वेद में क्यों आए हो? तो उन्होंने कहा एलोपैथी में प्रवेश नहीं मिला इसलिए मजबूरन आयुर्वेद में आए हैं।
योगी ने कहा कि अब ऐसा नहीं। आयुर्वेद की शिक्षा यानी डिग्री एक काम अनेक। एक बीएमएस डॉक्टर कई तरह से रोजगार पा सकता है। आज आयुर्वेद डॉक्टर्स के लिए सरकारी नौकरी है। वो चाहे तो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल सकता है। योगी ने इस दौरान कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अब दुनिया में छाने की स्थिति में है।
योगी ने मंच से देश के नामचीन वैद्यों का भी नाम लिया। मेरठ के हकीम सैफुद्दीन का भी जिक्र किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी आयर्वेद पर्व को संबोधित दिया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद के महत्व को बताया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी आयर्वेद पर्व को संबोधित दिया।
इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद के महत्व को बताया। आयुर्वेद पर्व में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आयुर्वेद सर्वे भवन्तु सुखिन: के दर्शन पर आधारित है। भारत आयुर्वेद का मूल स्थल है। हमारा योग आज विश्व अपना रहा है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय और आयुष संबंधित तमाम योजनाओं की मदद से युवा स्टार्टअप में भी आयुर्वेद अब अपनी जगह बना रहा है।
यह भी पढ़ें- मेरठ: स्कूल बस से उतरी मासूम छात्रा पर चढ़ा बस का पिछला पहिया, मौत
