मेरठ: स्कूल बस से उतरी मासूम छात्रा पर चढ़ा बस का पिछला पहिया, मौत
मेरठ, अमृत विचार। समसपुर मार्ग पर बस से उतरी 4 वर्षीय मासूम आसिफा पर बस से उतरने के बाद स्कूल बस का पिछला पहिया चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वही, बस चालक बस को लेकर भाग निकला। पास में मौजूद युवाओं ने निजी वाहनों से बस का पीछा कर चालक को पकड़ लिया।
लोगों ने चालक को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाकर हिरासत में लिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बच्ची लावड़ मसूरी मार्ग स्थित हेडवे स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। अभी पोस्मार्टम कराने या ना कराने को लेकर परिजनों और पुलिस में वार्ता चल रही है। बताया गया है कि कि बच्ची बहन भाई में सबसे बड़ी थी।
यह भी पढ़ें- मेरठ: 13100 किमी की पैदल यात्रा, 8 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के किए दर्शन
