महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार का टायर फट जाने के कारण उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे हुआ जब एक कार औरंगाबाद से शेगांव की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा, कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि टायर फटने की वजह से दुर्घटना हुई। घटनास्थल से और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

ये भी पढे़ं- सप्ताह की शख्सियत: ऑक्सफोर्ड में पढ़ी लड़की ने संभाली दिल्ली में शिक्षा की कमान, जानें आतिशी सिंह की एजुकेशन और राजनीतिक सफर

 

 

संबंधित समाचार