हरदोई: घर से जेवर और नकदी लेकर बहू हुई लापता, अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। सास-बहू दोनों गांव गई हुई थी। उसी बीच बहू वहां से चली आई और घर आ कर वह सास का सारा ज़ेवर और नगदी समेट कर फरार हो गई। इसका पता होने पर जब पुलिस से शिकायत की गई तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया। उसके बाद मामला अदालत पहुंचा। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला लोनार बस अड्डा आलू थोक बावन चुंगी की मीरा देवी पत्नी ब्रजकिशोर ने अदालत को बताया था कि पिछले साल 8 दिसंबर को वह अपनी बहू सविता वर्मा पत्नी अमन वर्मा उर्फ धर्मेन्द्र के साथ खेत की सिंचाई कराने अपने गांव बगहा भिठारी गई हुई थी। वहां अधूरी सिंचाई की वजह से वह गांव में रुक गई और बहू सविता फिर अगले दिन गांव आ जाने की बात कह कर शहर चली आई। अगले दिन 9 दिसंबर को जब वह घर वापस लौटी तो उसने देखा कि घर में रखा ज़ेवर जिसमें मांग बेदी,हार,नक मेंबर,सोने की चूड़ी, अंगूठी,झुमकी,झाले और 10 हज़ार की नगदी,सभी कुछ गायब था। मीरा ने जब बहू को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बोल रहा था। 

इस पर उसके पिता जगदीश सिंह निवासी पुवायां रोड, पुलिस कालोनी पेट्रोल पम्प शाहजहांपुर को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। शिकायत ले कर पुलिस के पास पहुंची तो उसने भी कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मीरा देवी ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया और अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने बहू सविता सिंह के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच एसआई प्रमोद कुमार पाल को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें -फर्जीवाड़ा: दूसरों की जमीन को अपना बताकर बैंक से लाखों का गोलमाल, जांच में जुटी पुलिस  

 

संबंधित समाचार