भारत के लिए रूस से बढ़ाया जाएगा यात्री उड़ानों का संचालन, दोनों देशों में बनी सहमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और रूस अपने द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते को संशोधित करने के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमत हो गए हैं, जिसके तहत रूसी विमानन कंपनियों को विभिन्न भारतीय शहरों के लिए लगभग 64 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मौजूदा समझौते के तहत रूस भारत के लिए एक सप्ताह में सिर्फ 52 यात्री उड़ानें संचालित कर सकता है। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भारत ‘सैद्धांतिक रूप से’ साप्ताहिक उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर सहमत हो गया है। अब रूसी विमानन कंपनियां भारत के लिए 52 की बजाय 64 उड़ान संचालित कर सकती हैं।

इस संबंध में, द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते में उचित समय पर संशोधन किया जाएगा।” वर्तमान में एयरोफ्लॉट भारत के लिए सात साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है जबकि भारत की कोई भी उड़ान रूस के लिए संचालित नहीं है। पहले, एयर इंडिया की उड़ानें मास्को जाती थीं। नाम गोपनीय रखने की शर्त पर अधिकारी ने यह भी बताया कि भारत में संचालन के लिए मंजूरी प्राप्त अधिकतम साप्ताहिक उड़ानों के कोटे का पूरा उपयोग करने में रूसी वाहकों को कुछ समय लगेगा।

यह भी पढ़ें- बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले सोमवार को विपक्षी दल खरगे के कार्यालय में बैठक करेंगे 

संबंधित समाचार