Banda News : पुलिस ने यौनशोषण व धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, निकाह के लिए बना रहा था दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पुलिस ने यौनशोषण व धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।

बांदा में पुलिस ने यौनशोषण व धर्मांतरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निकाल के लिए दबाव बना रहा था।

बांदा, अमृत विचार। मुस्लिम व्यक्ति विधवा महिला को एक अपने चंगुल में फंसाकर 4 साल से लगातार यौन शोषण कर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह के लिए दबाव बना रहा था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
मामला कोतवाली अंतर्गत करतल क्षेत्र के एक गांव का है। एक विधवा महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले तकरीबन 6 साल से वह अपने माता-पिता के यहां शंकरबाजार पुकारी गांव में रह रही थी। लगभग 4 वर्ष पूर्व वारिस पुत्र रज्जू खान निवासी सलामतपुर अंश बड़ौछा उसे बहला-फुसलाकर पन्ना मध्य प्रदेश ले गया और जबरन वहां नसबंदी करवा दी ताकि बच्चे न होने पायें। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाकर उसका शोषण कर रहा था।
 
इतना ही नहीं वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर निकाह भी करना चाहता था। वह उससे लड़कियों की भी मांग करता था। कहता था कि उसका भाई मुंबई में रहता है। वह लड़कियों को बेचने का धंधा विदेशों में करता है। जब पीड़िता ने इनकार कर दिया तो उसने उसे जान से मार डालने और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। पीडिता विधवा महिला के दो नाबालिग बच्चे भी हैं।
 
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी वारिस को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।

 

संबंधित समाचार