बरेली: स्वास्थ्य कर्मियों की सुविधाओं पर लापरवाही का ताला, जानिए पूरा मामला
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय के इलाज के लिए बनाया गया था नर्सिंग केयर वार्ड
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में जिनके कंधों पर मरीज के इलाज और देखभाल की जिम्मेदारी है, उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं पर ताला लटका है। नर्सिंग केयर वार्ड कई माह से बंद है। बीमार होने पर स्टाफ को सामान्य रोगियों के साथ ही भर्ती कर इलाज दिया जाता है।
जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में ओपीडी और आईपीडी में मरीज आते हैं। इनकी देखभाल नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ करता है। कई बार नर्सिंग स्टाफ की भी तबीयत खराब हो जाती है। इसको ध्यान में रखकर जहां पहले बच्चा वार्ड में एनआईसीयू संचालित था, वहां उनके लिए अलग से दो बेड का नर्सिंग केयर वार्ड तैयार किया गया था। जहां नर्सिंग स्टाफ का उपचार किया जाना था, लेकिन यह वार्ड अनदेखी के चलते धूल फांक रहा है। वार्ड पर कई माह से ताला लटका है।
एडीएसआईसी का प्रभार लेने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान बच्चा वार्ड में स्टाफ के लिए बने वार्ड को देखा गया है। जल्द ही इस वार्ड को स्टाफ के लिए शुरू कराया जाएगा---डा. अलका शर्मा, एडीएसआईसी, जिला अस्पताल।
यह भी पढ़ें- बरेली: 72 घंटे की हड़ताल करेंगे बिजली कर्मचारी, उपभोक्ताओं को हो सकती है दिक्कत
