लखनऊ: जनवादी महिला समिति ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
लखनऊ,अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर लखनऊ-फैजाबाद रोड स्थित मटियारी चौराहे पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने ‘समानता के लिए एकजूट संघर्ष करों’ का नारा दिया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जमीनों पर संयुक्त पट्टा, मनरेगा में दो सौ दिन काम और छह सौ रूपये मजदूरी, बेलगाम मंहगाई पर रोक, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व अवकाश एवं कामकाजी महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए ठोस कानून की मांग की।
उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ बेरोजगारी और मंहगाई से जनता त्रस्त है वहीं दूसरी ओर सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं खाद्यान जैने मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारियों से हाथ खिंच रही है। सभी ने धर्मनिरपेक्षता, एकता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संकल्प दोहराया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें:-सीएम योगी ने किया अंकुर उद्योग के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन, बोले- खुशहाली और विकास का आधार है निवेश
