लखनऊ: हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रही इंतजार, लेकिन दूल्हा लेकर नहीं आया बारात, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ अमृत विचार। शादी से पहले दो लाख रुपये न मिलने पर दुल्हा बारात लेकर नहीं आया उधर दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए ससुराल जाने के सपने संजोए बैठी रही। बारात न आने पर लड़की वालों को नाते-रिश्तेदार के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। इसके बाद लड़की की मां ने ठाकुरगंज थाने में लिखित शिकायत देते हुए दूल्हे और उसके मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

न्यू हैदरगंज निवासिनी शाजिया ने बेटी मंताश का निकाह हबीबपुर निवासी इश्तियाक उर्फ रेहान से तय किया था। 11 मार्च को बारात आनी थी। लड़की पक्ष ने बारातियों के स्वागत के सारे इंतजाम किए थे। बावजूद इसके बारात नहीं आई। आरोप है कि शादी से पहले दूल्हे ने अचानक नकद दो लाख रुपयों की मांग की थी। तत्काल रुपयों की मांग पूरी करना संभव नहीं था। 

ऐसे में लड़की पक्ष ने शादी के बाद रुपये देने का वादा भी किया मगर दूल्हा जिद पर आड़ रहा। आरोप है कि दूल्हे के मामा हैदर ने पीड़िता को कॉल पर कहा कि उनका भांजा शादी नहीं करना चाहता है और बारात लाने से मना करते हुए फोन कट कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घर से सारे महेमान आ चुके थे। अचानक दूल्हे का व्यवहार देख लोग हैरत रह गए। 

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने दूल्हे और उसके मामा की खुशामद भी की। मगर आरोपियों का मन बिल्कुल भी नहीं पसीजा। इसके बाद पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि दुल्हन की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने इश्तियाक उर्फ रेहान व उसके मामा हैदर के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:-Kanpur News: नाफरमानी पर मिली जेल, गांधी- नेहरू ने भी दिया आंदोलन को समर्थन

संबंधित समाचार