बरेली: चार पहिया वाहन की टक्कर से दंपति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। होली मिलकर आ रहे पति-पत्नी को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जेब में रखे कागजात की मदद से पहचान होने पर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं दंपति की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी 40 वर्षीय पप्पू शर्मा उर्फ राजेंद्र के साले राजकुमार ने बताया कि पत्नी पुष्पा शर्मा के साथ दोनों लोग बाइक से पीलीभीत के जहांनाबाद से होली मिलकर वापस घर को आ रहे थे। तभी हरदुआ गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी और टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया। जिसमें पति-पत्नी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक ड्राइवरी करके अपने घर की गुजर-बसर करता था। मृतक की एक बेटी और एक बेटा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: तुलाशेरपुर और सेटेलाइट तिराहे पर बनेंगे इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन

 

संबंधित समाचार