प्रदेश सरकार योजनाओं से दूर कर रही दिव्यांगों की दिक्कतें: गुलाब देवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई में राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को वितरण की ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण

बहजोई/संभल, अमृत विचार। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण समारोह में प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण किए। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
 
मंत्री गुलाब देवी व डीएम मनीष बंसल ने कार्यक्रम का आरंभ किया। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए ऐसी योजना चला रही हैं जिससे उनका जीवन स्तर उठ सके। दिव्यांगजन सशक्तीकरण कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी दिव्यांग इसका लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर उठाएं। डीएम ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही इसके लिए जागरूक भी किया जाए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी, सीडीओ कमलेश सचान, एडीएम प्रदीप वर्मा, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीआईओ बृजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, विकास वार्ष्णेय, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण
बहजोई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के तहत 14 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किया गया। वहीं दिव्यांगों को आठ मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 137 ट्राई साइकिल, 158 जोड़ी वैशाखी, 18 व्हीलचेयर व 9 कान की मशीनें चिकित्सा विभाग द्वारा स्कूल के 40 छात्र छात्राओं को चश्मे वितरण किए।

ये भी पढ़ें:- संभल : विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, हालत गंभीर

संबंधित समाचार