दिल्ली साहित्य महोत्सव का 11वां संस्करण 17 मार्च से होगा शुरू, कई प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 11वां दिल्ली साहित्य महोत्सव 17 मार्च से शुरू होगा जिसमें इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल, फिल्मकार और डिजाइनर मुजफ्फर अली, गायक हंसराज हंस और लेखक आनंद रंगनाथन सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन भारत पर्यावास केन्द्र (आईएचसी) और साकेत स्थित डीएलएफ एवन्यू में होगा जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। यहां जारी बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली साहित्य महोत्सव 2023 के 11वें संस्करण को भारत की जी-20 अध्यक्षता को समर्पित किया गया है।

कुछ बेहतरीन लेखक वर्ष 2013 से जब हमने इस उत्सव की शुरुआत की तब से ही इसका हिस्सा बनते रहे हैं।’’ महोत्सव के संस्थापक और निदेशक भारती भार्गव ने बयान में कहा, ‘‘ इस साल महोत्सव में कुछ बेतहरीन प्रकाशकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने का प्रस्ताव है।’’

महोत्सव में वक्ताओं की सूची में सर्वाधिक बिक्री वाली पौराणिक कथा लेखक केविन मिसल, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अनामिका, ऑस्ट्रिया के लेखक और फिल्म निर्देशक बर्नार्ड कामेल, लेखक विनीत बाजपेयी और उद्यमी समांथा कोचर शामिल हैं। दिल्ली साहित्य महोत्सव का समापन 19 मार्च को होगा।

यह भी पढ़ें- बद्री नारायण समेत 24 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

संबंधित समाचार