लखनऊ न्यूज: LDA ने Bulldozer चलाकर ध्वस्त किया अवैध निर्माण
लखनऊ, अमृत विचार। सीतापुर रोड पर लखनऊ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। करीब चार बीघा में प्लाटिंग के लिए किया गया निर्माण ध्वस्त कर दिया। जिसका प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं था। मंगलवार को जोन-4 अंतर्गत सीतापुर रोड पर जोनल अधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया गया। एक ढाबे के पास करीब चार बीघा जमीन पर अनियोजित तरह से संजय अग्रवाल व अन्य द्वारा कॉलोनी विकसित करने के लिए भूखंड काटे जा रहे थे। जिसके लिए नींव, बाउंड्रीवाल व अन्य निर्माण किया गया था।
जिसका तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। यह मामला विहित प्राधिकारी न्यायालय में चल रहा था। जहां किसी तरह के साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हुआ था। इसी क्रम में टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता अम्बरीष शर्मा ने पुलिस बल के साथ की है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ऊर्जा मंत्री से वार्ता हुई विफल, बिजलीकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस, 72 घंटो का करेंगे हड़ताल
