बरेली: चुनाव में जुट जाएं पन्ना समिति के पदाधिकारी, निश्चित होगी जीत- संजीव अग्रवाल 

बरेली: चुनाव में जुट जाएं पन्ना समिति के पदाधिकारी, निश्चित होगी जीत- संजीव अग्रवाल 

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय सिविल लाइंस पर वार्ड संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष/कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से जुट जाएं, जिसको जो जिम्मेदारी दी जाए उसे पूर्ण रुप से निभाएं। उन्होंने सभी वार्ड संयोजकों से अपने अपने क्षेत्रों में पन्ना समिति पर कार्य करने को कहा, जिससे नगर निगम चुनाव में जीत का परचम भारी मतों से हो।

आगे कहा कि सभी लोग अपने-अपने वादों की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभा कर कार्य करें। भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि सभी वार्ड संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करें और कोई समस्या हो उस समस्या का समाधान किया जाएगा।

भाजपा नेता गुलशन आनंद ने कहा कि नगर निगम का चुनाव जल्द होने वाला है, जिसके लिए हमें जी जान अपने क्षेत्र में कार्य करना है। नगर निगम चुनाव संयोजक/महामंत्री अधीर सक्सेना ने कहा कि सभी वार्ड संयोजक पन्ना समितियां जल्द बनाकर मंडल अध्यक्षों को सौंप दें, जिससे कार्य तेजी से किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप ने की। संचालन चुनाव संयोजक/महामंत्री अधीर सक्सेना ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष/कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, चुनाव संयोजक अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रत्तेश पांडे, विष्णु अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव, मनोज थपलियाल, डॉ विमल भारद्वाज, राजीव गुप्ता, प्रवेश वर्मा, विष्णु शर्मा, सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, राज अग्रवाल, शीतल गुलाटी, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह, नरेंद्र मोर्या, राजकिशोर कश्यप, मोहित तिवारी, मनोज कपूर, कन्हैया राजपूत, राजीव कश्यप, योगेश कुमार शिशुपाल कठेरिया एवं समस्त महानगर पदाधिकारी,वार्ड संयोजक, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर घायल