Chitrakoot : राजा बुंदेला ने कहा, समस्याओं के समाधान को लखनऊ आइए, किसानों ने की मुलाकात
राजा बुंदेला ने कहा, समस्याओं के समाधान को लखनऊ आइए।
राजा बुंदेला ने कहा, समस्याओं के समाधान को लखनऊ आइए। इस पर किसानों ने मुलाकात की।
चित्रकूट, अमृत विचार। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व अभिनेता, निर्माता-निर्देशक राजा बुंदेला ने जिले के किसानों को लखनऊ बुलाया है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जिले की दौड़ कम करें।
मध्य प्रदेश के ओरछा में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव के संबंध में चित्रकूट आए राजा बुंदेला ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सीएम के रामनवमी पर सुंदर पाठ आदि धार्मिक आयोजनों की घोषणा पर विपक्ष द्वारा की जाने वाली आलोचना पर कटाक्ष किया कि विपक्ष का काम है विरोध करना है। अच्छा काम करेंगे तो भी और न करेंगे तो भी। उन्होंने कहा कि क्या बुराई है अगर हम रामनवमी के दिन ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बुंदेलखंड राज्य है, बुंदेलखंड से पलायन को रोकना है।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने भी उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि जिले की दौड़ लगाने से अच्छा है कि लखनऊ आएं। वहां वह उनकी मुलाकात कृषि मंत्री, कृषि सचिव आदि से कराकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस दौरान बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह भी मौजूद रहे।
