रामपुर में कोरोना की दस्तक, मिला एक नया संक्रमित... स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जनपद में एक बार फिर दोबारा कोरोना के संक्रमण ने दस्तक दे दी है। संक्रमित के मिलने से विभाग में खलबली मच गई है। संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों के टीम ने सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए भेजा दिया गया है। जबकि संक्रमित को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि शहर के मोहल्ला सफदर गंज निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति सऊदी अरब से आया है। संक्रमित के मिलने पर बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

  संक्रमित मिलने पर टीम ने आसपास के लोगों से दूरी बनाए रखने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की हिदायत दी है। संक्रमित का टीम ने उपचार शुरू करा दिया गया है। कोविड नोडल अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को आरटीपीसीआर की जांच में कोविड के लक्षण की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: नसीर खां सहित पांच आरोपियों के फिर जारी हुए जमानती वारंट, सीजेएम कोर्ट में चल रही तारीखें

संबंधित समाचार