हरदोई: लखनऊ चुंगी पहुचे एसपी राजेश द्विवेदी, चलाया गया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों को दी हिदायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने व संदिग्ध लोगों की तलाश में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने लखनऊ चुंगी चौराहा पर अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराई। वहीं अधीनस्थ को दिशा-निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में जाम नहीं लगना चाहिए। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एसपी लखनऊ चुंगी पहुंच गए। वहां पर उन्होंने वाहन चेकिंग करवाई।

बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगो को हिदायत देकर छोड़ा। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से बात करके यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के बारे में जानकारी जुटाई। चूंकि लखनऊ चुंगी शहर का मुख्य चौराहा है तथा यहां पर जाम जैसे हालात रहते हैं। लिहाजा एसपी ने अधीनस्थ को दिशा-निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में जाम नहीं लगना चाहिए।

16

वाहनों का आवागमन सुचारू रहना चाहिए। उसके बाद एसपी ने अपनी मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर बाइक पर तीन सवारी, बगैर सीट बेल्ट, तेज गति, बगैर हेलमेट तथा गमछा बांधे वाहन चलाने वालों को रोक कर तलाशी ली गई। लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी को निर्देश जारी किए जा चुके है। वाहन चेकिंग के साथ साथ सबको जागरूक भी करना है। इतने हादसे होने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नही ले रहे है।

यह भी पढ़ें:-CM Yogi ने लगाई Century: काशी विश्वनाथ के दर पर 100वीं बार मत्था टेकने वाले पहले मुख्यमंत्री बनें सीएम योगी

संबंधित समाचार