हरदोई: गरीबों को निशुल्क मिलेगी कानूनी सहायता, ये अधिवक्ता करेंगे मदद
हरदोई, अमृत विचार। निर्धन और असहाय लोगों को उनके मुकदमे की पैरवी के लिए मुफ्त में अधिवक्ता मुहैया होंगे। ऐसे व्यक्ति जिनकी सालाना आमदनी ₹50000 से कम है। वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए मुफ्त में अधिवक्ता पा सकेंगे इसके लिए अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा को चीफ स्टैंडिंग काउंसिल डिफेंस नियुक्त कर दिया गया है। जो जनपद न्यायाधीश एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालतों में निशुल्क और गरीब लोगों के मुकदमों की मुफ्त में पैरवी करेंगे। मिश्र बार एसोसिएशन के महामंत्री पद पर आसीन रह चुके हैं और फौजदारी मामलों में विशेष अधिवक्ता के तौर पर और तेज तरार अधिवक्ता के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं ।
इनके सीडीसी बनने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने साधुवाद दिया। पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह और महामंत्री राम देव शुक्ला, अशोक कुमार द्विवेदी और एडीजीसी पीएन मिश्रा, राकेश अग्निहोत्री, संजय त्रिपाठी, महामंत्री आदर्श कुमार पांडे पूर्व एडीसी सत्यम तिवारी, एडीसी केके अवस्थी, विशेष शासकीय अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य शामिल है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : ऊर्जा मंत्री के अल्टीमेटम पर शैलेन्द्र दुबे का पलटवार, कहा- चाहे जो हो जाये हड़ताल से नहीं हटेंगे 'सरकार'
