मुरादाबाद : दर्द बनी दोस्त की दगाबाजी, पीड़ित ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैमरा स्टैंड की खरीद में दोस्त ने लगाया 1,550 रुपये का चूना, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दोस्तों के बीच छल व धोखे का मामला पुलिस की चौखट पर पहुंच गया है। दोस्त की दगाबाजी से खिन्न बिजली विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता ने शिकायती पत्रों का अंबार लगा दिया है। तीन दिन में तीन तहरीर एसएसपी को देकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, ठगी का मामला महज 1,550 रुपये का ही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार फेज दो केसरी कुंज के रहने वाले 73 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा ने एसएसपी को तहरीर दी। बताया कि 2010 में वह बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए। मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर के रहने वाले एक व्यक्ति से उनकी पुरानी जान पहचान है। उन्होंने पुराने परिचित से कैमरे का एक स्टैंड मार्केट से खरीद कर लाने को कहा। 

10 फरवरी को स्टैंड लेकर मित्र घर पहुंचा। बताया कि स्टैंड का मूल्य 2,950 रुपये है। पीड़ित ने भुगतान करते हुए अपने मित्र से पक्की रसीद मांग ली। मित्र टाल मटोल करने के साथ गाली गलौज पर आमादा हो गया। छानबीन पर पता चला कि कैमरा स्टैंड का कुल भुगतान 1,400 रुपये हुआ है। दोस्त की दगाबाजी से आहत पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: जेल भरो आंदोलन की तैयारी, देंगे सामूहिक गिरफ्तारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म