तमिलनाडु में सड़क हादसा, मिनीवैन और एक ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)। तिरुचिरापल्ली में रविवार तड़के एक मिनीवैन और एक ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मिनीवैन में नौ लोग सवार थे, जिनमें से एक बच्चे और एक महिला समेत छह लोगों की हादसे में मौत हो गई। उसने बताया कि हादसे में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें : भाजपा, शिंदे नीत शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी : बावनकुले 

संबंधित समाचार