Kanpur News : वीरांगना संस्था का होली मिलन समारोह, श्रीराम भी पहले माता के ही चरणों में शीश नवाते थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में वीरांगना संस्था का होली मिलन समारोह।

कानपुर में वीरांगना संस्था का होली मिलन समारोह। मुख्य अतिथि आकांक्षा सिंह ने कहा कि श्रीराम भी पहले माता के ही चरणों में शीश नवाते थे।

कानपुर, अमृत विचार। वीरांगना सामाजिक संस्था के होली मिलन समारोह में मुख्यअतिथि आकांक्षा सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति की ही महिमा है कि प्रभु श्रीराम प्रातः उठकर पहले माता के चरणों में शीश झुकाते थे। वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति से जुड़ी महिलाओं के  होली मिलन कार्यक्रम में भारी संख्या रही।  मुख्य अतिथि आकांक्षा सिंह ने वीरांगना पुस्तक का विमोचन भी किया।  आकांक्षा सिंह ने कहा परिवार और समाज को संस्कृति और संस्कारों की पूंजी महिलाओं ने ही प्रदान की है l
Holi Milan Ceremony News
 
पुस्तक विमोचन के बाद समित की महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर उसकी धुन पर नृत्य किया तथा जमकर फूलों की होली खेल एक-दूसरे को होली मिलन की बधाई दी l संचालन समिति की अध्यक्ष शशि भारद्वाज ने किया l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ आशा सिंह, बीना चौहान, रागिनी सिंह, विभा सिंह चंदेल, मेघा, उषा परमार, रेनू सिंह, डॉक्टर प्रिया आनंदी सिंह, सरला सिंह, मीरा सिंह, चित्रलेखा सिंह की उपस्थिति रहीl

 

संबंधित समाचार