बाराबंकी: नव संवत्सर की अगवानी को सड़क पर उतरी संघ परिवार से जुड़ी मातृशक्ति
हनुमान मंदिर से शिव मंदिर तक की यात्रा कर नागेश्वरनाथ के तालाब में किया दीपदान
बाराबंकी, अमृत विचार। नव संवत्सर के स्वागत में रविवार को मातृ शक्ति भगवा ध्वज लेकर शहर की सड़कों पर उतरीं। धनोखर स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। उल्लास और उमंग में सराबोर मातृ शक्ति ने धनोखर सरोवर से नागेश्वर सरोवर तक की मात्र एक किलोमीटर की यात्रा ढाई घंटे में पूरी की। देश भक्ति के संगीत नृत्य करती बेटियों को देखने के लिए लोग अपनी छतों पर भी जमा थे।
कई जगह पुष्पों से वर्षा करके लोगो ने मातृ शक्ति को अपना प्रणाम निवेदित किया।घंटा घर के ऊपर से लगातार की गई पुष्प वर्षा चर्चा का विषय रही। मातृ शक्ति की पद यात्रा के आगे आगे विक्रमादित्य सहित भारतीय महापुरुषों की भव्य झांकी सजाई गई थी।पद यात्रा के समापन पर प्रदेश मंत्री एवम जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि पद यात्रा के समय भले ही सूर्य देव अस्त हो रहे हैं मगर आज देश भक्ति के जोश में सनातन परंपरा एवम् संस्कृति का सूर्योदय हो रहा है जिसका नेतृत्व जनपद की मातृ शक्ति कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय नारी दुर्गा का रूप भी धारण करती है और सरस्वती भी है।उन्होंने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि भारतीय नव वर्ष श्री राम के राज्याभिषेक का दिन है। सृष्टि की उत्पत्ति का दिन है। उन्होंने कहा नव संवत्सर महोत्सव पूरे प्रदेश में लोगो को जागरूक और प्रेरित करेगा।इस अवसर पर अलका मिश्रा,सरिता सिंह,नीता अवस्थी,सुमन श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला,सोनी सिंह,शिल्पी सिंह,सरिता तिवारी, जया जैन,छाया पटेल, डॉक्टर शशि जायसवाल,सुषमा शर्मा,उर्मिला रावत, ममता भदौरिया,पूनम सिंह,ज्योत्सना सिंह,सरोज रावत, रामेश्वरी त्रिवेदी,रचना श्रीवास्तव,इंदिरा दूबे, प्रियंका पाठक ,नीलम वर्मा अनीता सिन्हा,प्रमिला श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें - बाराबंकी: चौपुला से ट्रक का सामान लूटने वाला हापुड़ में गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी मसौली पुलिस
