Video: नौकरी से हटाने का आरोप लगा Congress प्रदेश कार्यालय के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने जड़ा ताला

Video: नौकरी से हटाने का आरोप लगा Congress प्रदेश कार्यालय के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने जड़ा ताला

लखनऊ, अमृत विचार। नाराज कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज यानी सोमवार को प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना कुछ बताए अचानक से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नौकरी जाने से उनके परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

दरअसल, शनिवार को कुछ कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया। यह सभी कर्मचारी पार्टी कार्यालय में तैनात थे। हटाया गए कर्मचारियों में लाल बिहारी पुरी, अजय कुमार, संतोष सिंह के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। हालाकि राजधानी स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर उन्हीं के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करने तथा मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने की जानकारी सामने आते ही पार्टी के नेताओं ने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद कर्मचारियों ने गेट का ताला खोल दिया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सैकड़ों मंदिरों की फसलें तबाह, भंडारा आयोजनों पर मंडराया संकट, छिटपुट बारिश ने बढ़ाई मुसीबत