छत्तीसगढ़: बस्तर में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, इलाका छवनी में तब्दील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बुर्जुग महिला की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदाय के बीच उपजे विवाद के बाद पूरे इलाके को छवनी में तब्दील कर दिया गया है। बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता ने जिला मुख्यायलय से 26 किलोमीटर दूर तोकापाल विकासखंड के भेजपदर पंचायत में वृद्ध महिला की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच उपजे विवाद के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। नगर निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कल सुबह भेजरीपदर ग्राम में माते बेको निधन हो गया। अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदाय में हुए विवाद के बीच पथराव हुआ, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अभी स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को लगाई आग