लखनऊ : कांग्रेस पार्टी के हालात बदले, तो खोनी पड़ी कर्मचारियों को नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सालों से काम कर रहे कई कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। जिसके चलते हटाये गये कर्मचारी आक्रोशित है। इसी के चलते सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के मुख्य गेट पर सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी ने इसके पीछे का कारण मौजूदा हालात को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी की तरफ से साफ तौर पर कहा गया है कि वक्त और हालात बदल गये हैं इसलिए कर्मचारियों को निकालना पड़ा है। जिस तरह से राजनीतिक परिस्थितयां है उसके चलते इस तहर के कड़े फैसले लेने पड़ते हैं।

वहीं हटाये गये कर्मचारियों का कहना है कि सालों से जिस इमानदारी और मेहनत से पार्टी की सेवा कर रहे थे। उसका सिला इस तरह से मिला है। इस वजह से बड़ा झटका लगा है। यूपी कांग्रेस के प्रशाासन प्रभारी, दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि उनके यहां कर्मचारियों की संख्या अधिक है, साथ ही मौजूदा समय में काम की प्रकृति बदल गई है। इतना ही नहीं बहुत से ऐसे कर्मचारी है,जिन्हें अपने काम की जानकारी नहीं है। वहीं वक्त बदल गया है, पहले जैसे हालात नहीं रहे। इसलिए कर्मचारियों को निकालना पड़ा है।

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पर आखिर किसने और क्यों लगाया 'ताला'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के मुख्य गेट पर आज यानी सोमवार को कुछ लोगों ने सुबह से ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों के कार्यालय के मुख्यगेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठे होने की वजह से रास्ता बंद हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यगेट पर ताला डाल दिया। जिसको बाद में खोल दिया गया। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बात से साफ तौर पर इंकार कर दिया गया है कि किसी ने गेट पर ताला डाला था। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि मुख्य गेट पर तो हमेशा ताला पड़ा रहता है,यह ताला तभी खुलता है जब कोई बड़ा नेता आता है। प्रदर्शनकारियों ने कोई ताला गेट पर नहीं लगाया है।

दरअसल, शनिवार को कुछ कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया। यह सभी कर्मचारी पार्टी कार्यालय में तैनात थे। हटाया गए कर्मचारियों में राकेश कुमार, लाल बिहारी पुरी ,अजय कुमार के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक कर्मचारी को सीतापुर जिले में स्थानान्तरित कर दिया गया है। इससे पहले भी कुछ कर्मचारियों को हटाया गया था।

इन सब कारणों से नाराज कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज यानी सोमवार को प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। 

हालांकि राजधानी स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर हटाये गये कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करने तथा मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने की जानकारी सामने आते ही पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। जिसके बाद गेट पूरी तरह से खोल दिया गया। ताला लगाये जाने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि मुख्य गेट पर तालाबंदी की बात ठीक नहीं है। यहां पर हमेशा ताला लगा रहता है। मुख्य गेट पूरी तरह से तभी खोला जाता है, जब कोई बड़ा नेता आता है।

यह भी पढ़ें : Video: नौकरी से हटाने का आरोप लगा Congress प्रदेश कार्यालय के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने जड़ा ताला

संबंधित समाचार