PM मोदी ने किया ITU के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर व भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर और भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा, आज ITU के एरिया ऑफिस, इंनोवेशन सेंटर औऱ साथ ही भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। यह डिजिटल रूप से लाभकारी साबित होगा और इसके माध्यम से इंनोवेशन के नए अवसर बनेंगे आज भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ मोस्ट कनेक्टेड डेमोक्रेसी ऑफ द वर्ल्ड है। भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक UPI आधारित डिजिटल पेमेंट होते हैं। आज भारत में हर दिन 7 करोड़ ई-ऑथेनटिफिकेशन होते हैं।
पीएम मोदी ने कहा, डिजिटल इंडिया से नॉन डिजिटल सेक्टर्स को भी बल मिल रहा है। इसका उदाहरण है हमारा पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान। आज का भारत, digital revolution के अगले कदम की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। जब हम technological divide को bridge करने की बात करते हैं तो भारत से अपेक्षा करना बहुत स्वाभाविक है। आज जब भारत, G-20 की Presidency कर रहा है, तो उसकी प्राथमिकताओं में Regional Divide को कम करना भी है।
Speaking at inauguration of ITU Area Office & Innovation Centre in Delhi. Initiatives like 6G Test Bed & 'Call Before You Dig' app are also being launched. https://t.co/z6hRdeTPbB
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2023
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, कुछ साल पहले, एक टेलीकॉम टावर के लिए परमिट में 220 दिन लगते थे, लेकिन अब इसमें केवल 7 दिन लगते हैं। भारत का 5G रोलआउट दुनिया में तेज़ है, 1,15,000 साइटें 5जी सिग्नल दे रही हैं।
ये भी पढ़ें- Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल तक जेल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
