अमेठी : आरिफ और सारस पक्षी की दोस्ती टूटी, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
अमेठी, अमृत विचार। आरिफ और सारस पक्षी की दोस्ती आखिरकार टूट गई। सारस को आरिफ से दूर कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने सारस को संरक्षित करने के लिए समसपुर स्थित पक्षी विहार में भेज दिया है। वन विभाग के इस कदम पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी तंज कसते हुये सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि वन विभाग की टीम उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलानेवालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलानेवालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है। pic.twitter.com/S52HgEjWnV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 21, 2023
दरअसल, यूपी के अमेठी जिले के आरिफ और सारस पक्षी की दोस्ती सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी दोनों के दोस्ती की तारीफ की थी। अखिलेश यादव आरिफ से मिलने भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि करीब एक साल से अमेठी के जोधनपुर मडंका गांव निवासी आरिफ की दोस्ती पक्षी सारस के साथ हो गई थी। दोनों की दोस्ती ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी बटोरी थी, लेकिन दोनों की दोस्ती अब टूट गई है।
अमेटी वन विभाग की टीम ने रायबरेली स्थित समसपुर पक्षी विहार में सारस को प्राकृतिक तौर पर रहने के लिए भेज दिया है। वहीं सारस का साथ छूट जाने से आरिफ को काफी कष्ट हुआ है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि आरिफ ने अपनी सुध बुध भी खो दी है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या : ओला व अतिवृष्टि को लेकर जल्द दिया जाय मुआवजा, रालोद ने सीएम को भेजा ज्ञापन
