बरेली : गैस सिलेंडर फटने से घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मां की मौत के बाद बाद पिता बच्चों का सहारा था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बच्चों के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से पिता बुरी तरह झुलस गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों बच्चों के सिर से अब पिता का साया भी उठ गया।

थाना बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर के रहने वाले 50 वर्ष जसवंत के बेटे ने बताया कुछ दिन पहले घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से उसके पिता बुरी तरह झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बुधवार की देर रात जसवंत की मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। जसवंत अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। उसकी पत्नी की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद उसके तीनों बच्चे अनाथ हो गए।उनके सिर से पिता का साया भी उठ गया।

ये भी पढ़ें : एंबुलेंस खराब होने से समय पर नहीं मिला उपचार, सड़क दुर्घटना में घायल शख्स की हुई मौत 

संबंधित समाचार