औरैया: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक को चुना जीवनसाथी, लिए सात फेरे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सदर विधायक ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

अमृत विचार,औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के भर्रापुर गांव में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक को अपना हमसफर चुना। घर वालों के राजी हो जाने के बाद दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाकर सात फेरे लिए। शादी समारोह में सदर विधायक शामिल होने पहुंचे और उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

गुरुवार को सहार थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी शौकत अली की पुत्री खुशनुमा की शादी अंतरजातीय फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भर्रापुर निवासी अमन पुत्र रामसरन के साथ हिन्दू- रीति रिवाज के साथ गांव के बाहर बने मंदिर परिसर में हुई। युवक-युवती ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी बनाया। अंतरजातीय शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस शादी समारोह को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। वहीं, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने मौके पर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

 

ये भी पढ़ें - बांदा के तीन खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप में चयन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म