बिना वीजा पासपोर्ट नेपाल जाने की कोशिश में नीदरलैंड का एक नागरिक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज (उप्र)। भारत-नेपाल सीमा पर महराजगंज जिले के सोनौली सीमा से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की साझा टीम ने बिना वीजा और पासपोर्ट के नेपाल जाने की कथित रूप से कोशिश करते हुए नीदरलैंड के 41 वर्षीय एक नागरिक को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नेपाल जा रहे नीदरलैंड के नागरिक रॉबर्ट डेविड को बृहस्पतिवार की शाम सोनौली में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमित जांच के लिए रोका।

सोनौली के पुलिस निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बिना वीजा और पासपोर्ट के पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खुफिया ब्यूरो को मामले से अवगत करा दिया गया है। सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है और भारत और नेपाल के बीच एक प्रसिद्ध पारगमन बिंदु है। 

ये भी पढ़ें : क्या राहुल गांधी और कांग्रेस कानून से ऊपर हैं : भूपेंद्र यादव 

संबंधित समाचार