बरेली: नवरात्रि-रजमान में सेब और संतरे के रेट ने मारा उछाल, केला भी 70 के पार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। आज से रमजान शुरू हो गए हैं। नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। दोनों पर्वो  के शुरू होने से फलों के दाम में अचानक उछाल आ गया है। जो सेब अभी तक सौ रुपये से 120 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 160 से 180 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं केला भी जहां पचास रुपये दर्जन मिल रहा था, वह फुटकर में 70 रुपये से अस्सी रुपये किलो दर्जन बिक रहा है।

नवरात्र व रजमान से पहले फलों के रेट काफी कम थे। संतरा 40 से पचास रुपये किलो मिल रहा था। वह अब बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है। नवरात्रि के व्रत शुरू होने व रमजान होने से फलों के रेट में अचानक बढ़ोत्तरी हो गई है। रमजान व नवरात्र में फलों की डिमांड काफी बढ़ जाती है।

नवरात्रि में ब्रत रखने वाले फलाहार का सेवन करते हैं तो रोजेदार भी रोजा रखने के बाद जब रोजा इफ्तार करते हैं तो अधिकतर वह इसमें खजूर, सेब और संतरा आदि फलों का उपयोग ज्यादा करते हैं। यह फल व्रत के दौरान शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर में एनर्जी देने का काम करते हैं। इसलिए इनके रेट बड़े होना लाजमी हैं।

फुटकर फलों के रेट-
                                  पुराने  रेट                                    नए रेट
1- सेब              100 से 120 रुपये किलो          160 से 180 रुपये किलो
2- संतरा            40 से 50 रुपये किलो              60 से 80 रुपये किलो
3- केला             40 से पचास रुपये दर्जन          80  रुपये दर्जन
4- तरबूज             ----------------                 25 रुपये किलो
5- खरबूज            ----------------                 60 रुपये किलो        
6- अंगूर                 80 रुपये किलो                     60 रुपये किलो 

वहीं खजूर रमजान से पहले सौ रुपये किलो तक बिक रहा था, लेकिन इस समय खजूर 160 से 180 रुपये किलो तक बिक रहा है। खजूर का सबसे छोटा पैकेट 25 रुपये का बिक रहा है। वहीं रमजान में रोजा रखने वालों के लिए पानी की कमी पूरी करने के लिए ककड़ी भी बिक रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: विश्व के टीबी मरीजों का चौथाई हिस्सा भारत में, 21वीं सदी की सबसे गंभीर बीमारी

संबंधित समाचार