फर्जी तरीके से बुक किए गए थे ऑनलाइन टिकट, मिले 96 यात्री
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन निगम और परिवहन विभाग के संयुक्त चेकिंग अभियान में दिल्ली जा रही डग्गामार बस में 96 यात्री पकड़े गए। सोमवार की रात लखनऊ उन्नाव सीमा पर डग्गामार बसों की चेकिंग में यात्रियों से भरी दो बसें पकड़ी गई। चौधरी बस सर्विस की बस भोजपुर से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। …
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन निगम और परिवहन विभाग के संयुक्त चेकिंग अभियान में दिल्ली जा रही डग्गामार बस में 96 यात्री पकड़े गए। सोमवार की रात लखनऊ उन्नाव सीमा पर डग्गामार बसों की चेकिंग में यात्रियों से भरी दो बसें पकड़ी गई। चौधरी बस सर्विस की बस भोजपुर से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी।
पहली बस में 70 व दूसरी बस में 96 यात्री थे। चेकिंग टीम ने बताया कि इन बसों में फर्जी तरीके से ऑनलाइन टिकट बुक किए गए थे। 52 सीटर बस में दो गुने के करीब यात्री सवार थे। कई यात्री बस के फर्श पर लेटे मिले। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते नजर नहीं आए।
