UP के Banda जिले का Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, मैं जिससे प्यार करती हूं… उसी से करूंगी शादी
बांदा में एक युवती ने वीडियो वायरल कर पुलिस से मदद मांगी।
बांदा में एक युवती ने वीडियो वायरल कर पुलिस से मदद मांगी। वीडियो में वह कह रही है कि मैं जिससे प्यार करती हूं, उसी से शादी करूंगी। घरवाले मुझे कहीं और शादी कराना चाहते है। मैं जिससे प्यार करती हूं उससे ही कोर्ट मैरिज करूंगी।
बांदा, अमृत विचार। जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती कह रही है कि मैं जिससे प्यार करती हूं उसी से शादी करूंगी। मेरे घर वाले कहीं और शादी कराना चाहते हैं। मैं जिससे प्यार करती हूं, उससे ही कोर्ट मैरिज करूंगी। कृपया मीडिया और पुलिस इसमें मेरी मदद करें। इसके साथ ही वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि हम दोनों बालिग हैं, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं, हमे शादी भी करनी है।
युवक की फैमली मुझसे शादी करने को तैयार है, लेकिन मेरी फैमली शादी को तैयार नही है। मुझे धमकी देने के साथ ही मुझे प्रताड़ित भी करते है। इसलिए मैं कोर्ट मैरिज करना चाहती हूं। वहीं, युवती द्वारा बनाया गए वीडियो में यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
