लखनऊ: 45 सेकंड के भीतर ठीक होगा शुरुआती कैंसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकबंधु में स्थापित कराई गई थर्मल अब्लेशन मशीन

अमृत विचार, लखनऊ। आशियाना स्थिति लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में जल्द ही सर्वाइकल कैंसर का इलाज मिलेगा। इसके लिए अस्पताल में थर्मल अब्लेशन मशीन लगाई गई है। महिलाओं की स्क्रीनिंग को करने के बाद जिन महिलाओं में शुरुआती कैंसर पाया जाएगा उन्हें 20 से 45 सेकंड में ही इस मशीन से उसी समय उपचार कर दिया जाएगा।
 
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि देश में सर्वाइकल कैंसर तेजी से पसार रहा है। ये महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है जिससे लगभग 60 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है, इसके मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक विश्वव्यापी अभियान चलाया है, इसके तहत थर्मल अब्लेशन मशीन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर को शुरुआती में ही खत्म किया जा सकता है। जिन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एडवांस स्टेज में है उन्हे बड़े अस्पतालों में उपचार हेतु भेजा जाएगा, इस तकनीक से 100 डिग्री सेंटीग्रेड पर घाव को बर्न कर दिया जाता है, इससे मरीज को दर्द भी नही होता है।
 
निदेशक डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि गायनी विभाग की डॉक्टर संध्या सिंह व डॉक्टर शालिनी कटियार ने उच्च संस्थान से इस मशीन के संचालन एवं उपचार विधि का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। जल्द ही यह सुविधा शुरू करवा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - Right to health Bill पर लखनऊ के चिकित्सकों में आक्रोश, आन्दोलन की हो रही तैयारी

 

संबंधित समाचार