लखनऊ: पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कैसरबाग कोतवाली में एक विवाहिता ने पति चन्द्रेश दिवाकर के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोप है कि पति अप्राकृतिक संबन्ध बनाने का जोर देता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र सिंह ने बताया कि कैसरबाग कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मैट्रिमोनी साइट की मदद से वर्ष 2022 में उसने बदायूं जनपद के बिसौली निवासी चन्द्रेश दिवाकर से दूसरी शादी की थी।

आरोप है कि शादी के बाद पति उससे जबरन आप्रकृतिक संबन्ध बनाने लगा। करीब आठ महीने तक विवाहिता प्रताड़ना झेलती रही। सहनशीलता समाप्त होने पर उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:-Video: लखनऊ में ठेला संचालक पर दरोगा ने बरसाये थप्पड़, बोले अखिलेश- ‘क्या यही है भाजपा का अमृत काल?’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज