Chitrakoot: प्रदेश कारगार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का दावा- अब जेलों में मानस और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे बंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल में बंदियों से संवाद किया।

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल में बंदियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अब जेलों में मानस और हनुमान चालीसा का पाठ बंदी कर रहे।

चित्रकूट, अमृत विचार। जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के कारागार और होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दावा किया कि प्रदेश की जेलों में माहौल बदला है। बंदी सुधर रहे हैं। इनमें सकारात्मक सोच भी बनी है। अब ये श्रीरामचरित मानस और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। 
 
धर्मवीर जिला जेल में अंसारी दंपत्ति की अवैध मुलाकात के खुलासे के बाद पहली बार जिले में आए हैं। उन्होंने बताया कि जेल कांड के बाद उन्होंने सोचा कि प्रदेश की जेलों का दौरा करें और बंदियों से बात कर उनकी बातें जानें। अब तक 56 जिलों का दौरा कर बंदियों से संवाद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बंदियों की मनोदशा में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। रविवार को मंत्री ने जिला जेल में बंदियों से संवाद किया। उन्होंने जिला जेल में बंदियों के साथ हवन भी किया। बताया कि जेलों में बंदियों में युवाओं की संख्या लगभग 80 फीसदी है।
 
जब इन युवाओं को उनके परिवार की स्थिति, मनोदशा आदि के बारे में बताया जाता है तो ये संकल्प लेते हैं कि जेल से छूटने के बाद कोई अपराध नहीं करेंगे। मंत्री ने कहा कि अब दोषी पाए जाने पर अधिकारियों को सस्पेंड नहीं किया जाता बल्कि जेल भेजा जाता है। मंत्री ने बंदियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण भी देखा। इसके पूर्व शनिवार को कारागार मंत्री ने कामदगिरि की परिक्रमा की। पिछले एक साल में कहीं भी जेल में बंदियों के बीच विवाद नहीं हुआ।

 

संबंधित समाचार