विवादों में घिरी Kanpur कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर चर्चा में, दो दरोगा पर लूट का आरोप, CP ने बैठाई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दो दरोगा पर लूट का आरोप लगा।

विवादों में घिरी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर चर्चा में आई। गोविंद नगर थाने के दो दरोगा पर सब्जी व्यापारी ने लूट का आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। पुलिस कमिश्नर ने गोविंद नगर थाने के थाना प्रभारी को जांच सौंपी।

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थाने के दो दरोगा पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। दोनों पर लूट का आरोप है और मामला पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचने के बाद इस पर जांच बैठा दी गई है। इस मामले में इंस्पेक्टर गोविंदनगर को जांच सौंपी गई है। सप्ताह भर के भीतर जांच पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
 
क्षेत्र की गोविंद नगर चौकी में तैनात दो दरोगा पर सब्जी व्यापारी ने लूट का आरोप लगाया है। रामआसरे नगर के रहने वाले सब्जी व्यापारी ध्रुव कुमार ने इसको लेकर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उसने शिकायत में लिखा था कि वह 13 ब्लॉक सब्जी मंडी में सब्जी सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार रात सब्जी मंडी से खाली कैरेट लेकर लखीमपुर जा रहा था। इसी दौरान मंडी में गोविंद नगर पुलिस पहुंच गई।
 
पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए यह कार्रवाई की थी, लेकिन इस दौरान मुझे भी उन्होंने पकड़ लिया। इस दौरान दोनों दरोगा ने उसके साथ मारपीट की। व्यापारी ने दोनों पर लूट का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गोविंद नगर के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय को जांच के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारी पर जुआ खेलते हुए पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है।
 

संबंधित समाचार