EPFO Recruitment 2023 : ईपीएफओ के स्टेनो और एसएसए पदों के लिए आवेदन शुरू, जानिए भर्ती डिटेल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने स्टेनो और एसएसए पदों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अपने फॉर्म recruitment.nta.nic.in पर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उन्हें ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर भर्ती पोर्टल पर भी जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - UPPSC Civil Judge : यूपी न्यायिक सेवा जूनियर डिवीजन सिविल जज मुख्य परीक्षा पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, ईपीएफओ 2859 रिक्तियों को भरेगा, जिनमें से 185 आशुलिपिक (ग्रुप सी) पदों के लिए हैं और 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक रिक्तियां हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है। जानकारी दे दें कि ईपीएफओ एसएसए भर्ती के लिए स्नातक डिग्री और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वेतन लेवल-5 - ₹29,200-92,300) में होगा।
क्वालिफिकेशन की बात करें तो स्टेनो पदों के लिए न्यूनतम शिक्षा योग्यता कक्षा 12वीं पास है। अर्हता प्राप्त करने के लिए उन्हें कौशल परीक्षण मानदंडों को भी पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया में चरण I और चरण II परीक्षाएं होंगी। एसएसए के लिए, पहला चरण 600 अंकों की परीक्षा के लिए होगा और दूसरे चरण में कंप्यूटर डाटा एंट्री टेस्ट होगा। स्टेनो के लिए, चरण 1 परीक्षा 800 अंकों की होगी और चरण 2 में स्टेनोग्राफी परीक्षा होगी।
आयु सीमा
इन दोनों पदों के लिए आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि को 18-27 वर्ष है। आयु में छूट नियमानुसार होगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, PwBD, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। नोटिफिकेशन और एप्लिकेशन लिंक के लिए ईपीएफओ रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
ये भी पढ़ें - इस राज्य में निकली बस कंडक्टर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
