रूस ने जापान सागर में मिसाइलों का किया परीक्षण, रूसी विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉस्को ने जापान सागर में जहाज रोधी मिसाइलों का परीक्षण किया है। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दो नौकाओं ने करीब 100 किलोमीटर दूर दुश्मन के युद्धपोत पर मिसाइल हमले का अभ्यास किया। 

मंत्रालय ने बताया कि दो मॉस्किट क्रूज मिसाइलों ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। मॉस्किट एक सुपरसोनिक जहाज रोधी क्रूज मिसाइल है जिसमें परमाणु हमला करने की भी क्षमता है। मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास जापान सागर में ‘पीटर द ग्रेट बे’ में हुआ। बहरहाल, जापान के रक्षा मंत्रालय ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:- संयुक्त राष्ट्र ने रूस का ठुकराया आग्रह, नहीं करेगा ‘नॉर्ड स्ट्रीम' पाइपलाइन हमले की जांच

संबंधित समाचार