बरेली : सभी ब्लॉकों से आपदा नियंत्रण के प्रशिक्षण के लिए सैंकड़ों लोग लखनऊ रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आपदा के वक्त कम से कम जान-माल का नुकसान हो, इसके लिए आपदा मित्र राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक परियोजना संचालित है। जिसमें तहसील स्तर से चयनित स्वयं सेवकों को आपदा से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके तहत समय-समय पर आपदा मित्रों को ट्रेनिंग के लिए एसडीआरएफ लखनऊ भेजा जाता है, जहां इन्हें आपदा के वक्त क्या-क्या करना चाहिए और कैसे लोगों की जान बचाई जाए, इसका आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। 

वहीं आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट से बरेली जिले की सभी तहसीलों के लगभग 120 आपदा मित्रों को दो बसों से ट्रेनिंग के लिए एसडीआरएफ लखनऊ भेजा गया है। जिन्हें 29 मार्च से 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

बता दें, आपदा मित्रों के लिए ट्रेनिंग में आने-जाने, ठहरने, भोजन की व्यवस्था एसडीआरएफ करेगी। प्रशिक्षण के बाद ये आपदा मित्र प्राकृतिक आपदा जैसे- बारिश, बाढ़, बादल फटना, अग्निकांड, भूकंप, भूस्खलन, ओलावृष्टि और अन्य आपदाओं से लोगों को बचा सकेंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण के बाद आपदा मित्रों को आपदा किट, प्रमाणपत्र और अध्ययन सामग्री दी जाएगी। साथ ही आपदा मित्रों का सरकार की तरफ से पांच लाख रुपए का बीमा भी कराया जाएगा। वहीं, किसी आपदा में जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य के साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों में भी इन आपदा मित्रों का सहयोग लिया जाएगा।



ये भी पढ़ें : सावरकर के पढ़ाए हिंदुत्व का असर, यजमान ऊपर और हवन कुंड नीचे : दिग्विजय सिंह 

संबंधित समाचार