बहराइच: पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाते Video Viral, मरीमाता मंदिर में सुरक्षा को पहुंचे थे रामगांव थानाध्यक्ष
बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ मार्ग पर स्थित मरीमाता मंदिर परिसर में राम गांव थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सुरक्षा के लिए गए थे। वहां पर वाहन में तकनीकी खामी आ गई। जिसके चलते लोगों ने पुलिस जीप को धक्का देकर उसे एक स्थान पर खड़ा करने में सहयोग किया।
बहराइच:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 28, 2023
पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल
मरीमाता मंदिर में सुरक्षा के लिए गए थे रामगांव थानाध्यक्ष pic.twitter.com/rAPV5cteZs
शहर के लखनऊ रोड पर मरीमाता मंदिर स्थित है। मंदिर में चैत्र नवरात्र के चलते भारी भीड़ रहती है। इनकी सुरक्षा के लिए कोतवाली देहात और राम गांव थाने की पुलिस प्रतिदिन जाती है। मंगलवार को राम गांव थानाध्यक्ष टीम के साथ सुरक्षा के लिए गए। वहां पर वाहन में तकनीकी खामी आ गई। काफी प्रयास के बाद भी वाहन स्टार्ट नहीं हुआ।
जिस पर मेला परिसर के लोगों पुलिस के बोलेरो वाहन को धक्का देकर पुलिस सहायता केंद्र में खड़ी करने में सहयोग किया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। पुलिस जीप को धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राम गांव अमितेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ खामी आने पर दिक्कत हुई। इसके बाद सब सही हो गया है।
यह भी पढ़ें;-उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
