अयोध्या: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी है महज शो-पीस, आज तक नहीं हुई जलापूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर, अयोध्या। सीएचसी मिल्कीपुर परिसर में लाखों की लागत से तैयार की गई पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। टंकी से पानी सप्लाई न होने से परिसर में बने आवास में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

सीएचसी परिसर में बीते 15 वर्ष पूर्व 25 हजार लीटर की पानी की टंकी लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार की गई। जिससे परिसर में बने सरकारी आवास में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पानी के लिए कोई असुविधा न हो। लेकिन 15 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी में आज तक पानी सप्लाई न होने से सरकारी आवास में रहने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने अपने खर्चे से प्लास्टिक की टंकी अपने - अपने आवास के छतों पर रखी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि घरों की टंकी भरने के लिए लगाए गए समरसेबल के खराब हो जाने से विगत पांच दिनों से पानी की तलाश में इधर से उधर भटक रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत की गई है लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में महिला श्रद्धालु ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, नृपेंद्र मिश्र समेत तमाम अफसर रह गए खामोश

संबंधित समाचार