प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं : CM अरविंद केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया, "केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। कांग्रेस ने 75 साल में जितना लूटा है, उससे ज्यादा उन्होंने (भाजपा ने) सात साल में लूटा है।

ये भी पढ़ें - BBC पंजाबी का ट्विटर अकाऊंट ब्लॉक और फिर अनब्लॉक

देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठाया। विधानसभा में मंगलवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया, "पीएम कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं।

ये भी पढ़ें - कोलकाता हाईकोर्ट ने दिए केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर 'हमले' की सीबीआई जांच के आदेश

संबंधित समाचार