अयोध्या: खुद को चाक-चौबंद करने में जुटा रोडवेज महकमा, रोज हो रही समीक्षा और मॉनिटरिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। प्रदेश की सबसे बड़ी सार्वजनिक सड़क परिवहन सेवा का संचालन करने वाले परिवहन निगम ने वर्तमान बाजार की चुनौतियों का सामना करने तथा यात्रियों को सुख-सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की है। निगम प्रबंधन ने आचार-व्यवहार और स्वरूप को सुधारने का अभियान शुरू किया है। अभियान को लेकर रोजाना समीक्षा और मॉनिटरिंग कराई जा रही है तथा 31 मार्च तक निर्देशित सभी बिंदुओं पर कार्यवाही पूरी कर लेने को कहा गया है।   

परिवहन निगम की कोशिश रोडवेज के बेड़े में शामिल बसों को चुस्त-दुरुस्त रखने, चालकों-परिचालकों को बावर्दी रखने तथा डिपो से लेकर बसों को साफ़-सुथरा के साथ आन्तिरिक व वाह्य साज-सज्जा को दुरुस्त कराने की है। मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में पहले चरण में सभी आरएम और एआरएम को बसों की साफ़-सफाई, रिफ्लेक्टर टेप, सीट कवर, एसी मेंटिनेंस, चार्जिंग प्वाइंट, तकनीकी समस्या, अंदर-बाहर डेंटिंग-पेंटिंग, चालकों-परिचालकों की वर्दी व बैच तथा अनुबंधित बसों में फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, सुचारु संचालन की व्यापक समीक्षा और कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को उपलब्ध कराने की हिदायत दी है। वहीं दूसरे चरण में सभी बसों तथा डिपो पर आवश्यक फोन नंबरों को निर्धारित साइज में लिखवाने, सभी बसों की अच्छी मेंटेनेंस के साथ सुचारु और सुविधापूर्व संचालन की हिदायत दी गई है। जिसके लिए सभी आरएम, एसएम और एआरएम को रोजाना प्रगति रिपोर्ट भेजने और 31 मार्च तक प्रबंध निदेशक को प्रमाण पत्र देने की हिदायत दी गई है।  

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर अभियान के तहत कार्रवाई कराई जा रही है। रोजाना की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है। 31 मार्च के पूर्व ही आवश्यक इंतजाम पूरा कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - किसानों की बदौलत देश खाद्यान उत्पादन में हुआ आत्मनिर्भर : ऋषिकेश उपाध्याय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज