किसानों की बदौलत देश खाद्यान उत्पादन में हुआ आत्मनिर्भर : ऋषिकेश उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार दिवसीय किसान मेले के समापन पर  वितरित किया गया हसिया व यूरिया

अमृत विचार, अयोध्या। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय किसान मेले का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि पूर्व अधिष्ठाता उद्यान महाविद्यालय आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज डॉ. विक्रमा पांडेय ने मेले में आए किसानों को हसिया, नैनो यूरिया व अन्य उपकरण भेंट किए। साथ ही मेले में आए किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताए गए।      
      
मुख्य अतिथि प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश भी उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का परिणाम है कि आज देश खाद्यानों के उत्पादन में आत्म निर्भर हो गया है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. विक्रमा पांडेय ने किसानों को खेती के नई तकनीक को अपनाने पर जोर दिया। 

उपकृषि निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने किसान हित में संचालित हो रही योजनाओं का लाभ उठाने की बात कहीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि किसान छोटे- छोटे समूह व एफपीओ के माध्यम से मोटे अनाजों का मूल्य संवर्धन कर न्याय पंचायत- - ग्राम पंचायत के किसानों को उपलब्ध करा कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह व डॉ. सुभाष चन्द्र वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह  सुरेश कुमार मिश्र सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: CM भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला, कहा- खिलाफ बोलने पर मुंह बंद कर देती है मोदी सरकार

संबंधित समाचार