VIDEO: वाराणसी में देश के पहले अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट की झलक, आपने देखी ? 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वाराणसी में देश के पहले अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट की झलक दिखाता वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। बकौल गडकरी, 3.85 किलोमीटर लंबे इस रोपवे प्रोजेक्ट पर ₹644 करोड़ की लागत आएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को रोप-वे का शिलान्यास किया था। पहले फेज में रोप-वे वाराणसी रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक होगा। भीड़-भाड़ वाले इलाके में रोप-वे बन जाने से काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। इस योजना में करीब 644.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

गौरतलब है कि बोलीविया की राजधानी ला पाज और मेक्सिको के बाद भारत तीसरा देश और वाराणसी पहला शहर होगा, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोप-वे का इस्तेमाल किया जाएगा। रोप-वे की कुल दूरी 3.8 किलोमीटर होगी, जिसमें वाराणसी  कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे पर पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। स्टेशन पर काशी की कला, संस्कृति और धर्म की झलक देखने को मिलेगी।

देश का पहला और दुनिया का तीसरा शहर बनारस होगा जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे का इस्तेमाल होगा।  कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक 3.8 किलोमीटर की दूरी  करीब 16 मिनट में पूरी होगी। जमीन से 50 मीटर की ऊंचाई पर ट्रॉली होगी। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते हैं। एक घंटे में दोनों छोर से 6000 यात्री कर यात्रा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- For the first time in India: भारत में पहली बार किसी High Court ने जमानत याचिका पर मांगी ChatGPT से राय

संबंधित समाचार