शाहजहांपुरः ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह कोरोना पाॅजिटिव
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चपेट में आम आदमी से लेकर नेता अधिकारी सभी आ चुके हैं। जिले में ददरौल विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। उन्होंने रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई थी। जिसमें वह पाॅजिटिव …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चपेट में आम आदमी से लेकर नेता अधिकारी सभी आ चुके हैं। जिले में ददरौल विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। उन्होंने रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई थी। जिसमें वह पाॅजिटिव पाए गए। विधायक के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर रही है। बता दें कि विधायक के पीए भी कारोना पाॅजिटिव रह चुके हैं।
