उप्र: परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी डॉ.राजशेखर कोरोना संक्रमित होने से मंगलवार को निगम मुख्यालय में हड़कंप का माहौल रहा। उनमें संक्रमण के कोई गंभीर लक्षण सामने नहीं आए है। हालांकि संक्रमण के अंदेशा को देखते हुए उन्होंने पहले ही लोगों से मिलना बंद कर दिया था फिलहाल उन्हें पीजीआई में क्वारंटाइन …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी डॉ.राजशेखर कोरोना संक्रमित होने से मंगलवार को निगम मुख्यालय में हड़कंप का माहौल रहा। उनमें संक्रमण के कोई गंभीर लक्षण सामने नहीं आए है। हालांकि संक्रमण के अंदेशा को देखते हुए उन्होंने पहले ही लोगों से मिलना बंद कर दिया था फिलहाल उन्हें पीजीआई में क्वारंटाइन किया गया हैl वहां पर उनका इलाज चल रहा है मेडिकल टीम द्वारा दिए गए निर्देशों का वह पालन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले आए बुखार के बाद ही जांच कराई। डॉ.राजशेखर ने मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना की जांच कराए जाने के आदेश दे दिए है। साथ ही निगम मुख्यालय को पूरी तरह से सेनेटाइज किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में रोडवेज बसों के संचालन से जुड़े कर्मचारियों को भी उन्होंने अत्यधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। बताते चले कि बीते सोमवार को परिवहन निगम मुख्यालय में दो सीजीएम भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें भी क्वारंटाइन कर इलाज किया जा रहा है।
